राहुल गांधी आज लोकसभा सचिवालय को बंगला सौंपेंगे

राहुल गांधी आज लोकसभा सचिवालय को बंगला सौंपेंगे

राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय को सौंपा सरकारी बंगला सारा सामान खाली किया, अब मां सोनिया गांधी के साथ रहेंगे।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सरकारी बंगले की चाबी लोकसभा सचिवालय को सौंप दी। राहुल बंगले से अपना पूरा सामान शिफ्ट कर चुके हैं। आज भी ट्रकों में उनका सामान ले जाया गया। बंगला खाली करने की डेडलाइन की आखिरी तारीख को राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दो बार बंगले पर गए। राहुल पहली बार अमेठी से 2004 में सांसद चुने गए थे। 2005 में उन्हें यह बंगला मिला था। तब से वे तुगलक रोड लेन स्थित इसी सरकारी बंगले में रह रहे थे।

और पढ़े: महेश भट्ट – सोनी राजदान ने मनाई शादी की 37वीं सालगिरह

नई जगह की तलाश में हैं राहुल

सूत्रों का कहना है कि राहुल अपने ऑफिस के लिए नई जगह की तलाश में हैं। फिलहाल, वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके घर पर रह रहे हैं। राहुल ने शुक्रवार को बंगले से ज्यादातर सामान खाली कर दिया था। कुछ साल पहले, प्रियंका गांधी को भी SPG सिक्योरिटी कवर हटने के बाद लोधी इस्टेट स्थित बंगले को खाली करना पड़ा था।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *