प्रियंका गांधी की कर्नाटक में पहली चुनावी रैली

प्रियंका गांधी की कर्नाटक में पहली चुनावी रैली

प्रियंका गांधी की कर्नाटक में पहली चुनावी रैली मैसूरु में कहा- यहां 40% कमीशन वाली सरकार; PM को पता, लेकिन वे चुप हैं।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मैसूरु से पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका पहली बार राज्य के दौरे पर पहुंची। प्रियंका ने राहुल गांधी की तरह ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को 40% कमीशन वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है।प्रधानमंत्री को भी कई लोगों ने यहां के सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर चिट्‌ठी लिखी, लेकिन PM चुप हैं।

और पढ़े: केजरीवाल के घर के पास दिखा ड्रोन

प्रियंका गांधी शाम को रोड शो करेंगी

प्रियंका गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। मैसूर में रैली के बाद वो चामराजनगर जाएंगी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। मैसूर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बी.जे विजय कुमार ने बताया कि प्रियंका दोपहर में हलवाराहुंडी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वे चामराजनगर के गौरीशंकर कन्वेंशन हॉल में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। शाम को वे एक रोड शो भी करेंगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *