PM ने कर्नाटक के BJP कार्यकर्ताओं को दिया विजय मंत्र

PM ने कर्नाटक के BJP कार्यकर्ताओं को दिया विजय मंत्र

PM की कर्नाटक के 50 लाख BJP कार्यकर्ताओं से बातचीत लोगों का दिल जीत लिया, तो बूथ भी जीत लेंगे; वोट मांगेंगे तो आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में भाजपा के 50 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बात की। PM ने कहा कि अगर कार्यकर्ता लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे, तो लोग आशीर्वाद जरूर देंगे। बूथ जीतने की शुरुआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए PM मोदी 28 अप्रैल को मैदान में उतरेंगे। वे 7 मई तक लगभग 15 जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

और पढ़े: भूमिका बोलीं- मैं और सलमान अच्छे दोस्त नहीं

हमारा लक्ष्य विकास, विरोधियों का लक्ष्य सत्ता हथियाना

पीएम ने कहा कि भाजपा और दूसरी पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना और हमारा एजेंडा है 25 साल में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त बनाना और युवाओं के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना। आने वाले 25 साल में कर्नाटक की विकास यात्रा को नेतृत्व देने के लिए भाजपा एक युवा टीम का निर्माण कर रही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *