बलिया में गंगा नदी में नाव पलटी, 4 की मौत:

पूनम की रिपोर्ट इंदौर
बलिया में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से 25 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर 35 से ज्यादा लोग सवार थे।
सभी मुंडन संस्कार के बाद गंगा पार पूजा करने जा रहे थे। घाट पर मौजूद नाविकों ने 6 लोगों को नदी से बाहर निकाला है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बचाव में जुटे हुए हैं।
हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ओहार परंपरा के तहत ये लोग नाव से गंगा पार जा रहे थे, जबकि वहां पीपा पुल भी बना था। इस समय SDRF और NDRF की टीमें बचाव में लगी हुई हैं।

और पढ़े
कर्नाटक में हार की रिपोर्ट PM को देंगे नड्डा