केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली
कपिल सिब्बल बोले – केंद्र ने संविधान का मजाक बनाया, CM से सारी ताकत छीनना चाहते हैं
प्रिया की रिपोर्ट दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ महारैली आयोजित की। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब CM भगवंत मान के साथ सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित AAP के कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी इस रैली में हिस्सा लिया।

कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर सविंधान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। सिब्बल ने कहा, केंद्र में बैठी सरकार सारे अधिकार ब्यूरोक्रेट्स को देना चाहते हैं, वह दिल्ली के CM के पास कोई पॉवर नहीं रखना चाहते। यह किस तरह का मजाक है।2011 में केजरीवाल ने रामलीला मैदान से जनता को संबोधित किया था। यह समय अन्ना आंदोलन का था। अब ठीक 12 साल साल वे इस मैदान से किसी राजनीतिक रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। हालांकि, बीच-बीच में उन्होंने शपथ ग्रहण समारोहों को संबोधित किया है।

AAP का कहना है कि ये महारैली केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि केजरीवाल लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं।दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के खिलाफ कई सालों से तनातनी चली आ रही थी। दोनों में लड़ाई चल रही थी कि आखिर अफसर किसके आदेश पर काम करेंगे। CM केजरीवाल का कहना था कि सरकार को LG काम नहीं करने दे रहे हैं। वहीं, LG का दावा था कि राजधानी के कुछ फैसले मेरे अधिकार क्षेत्र में भी आते हैं। इस लड़ाई को लेकर आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई।

खबरे और भी है
बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस वर्कर की हत्या




 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *