कर्नाटक के डिप्टी CM ने महाकाल के दर्शन किए

कर्नाटक के डिप्टी CM ने महाकाल के दर्शन किए
डीके शिवकुमार बोले- हिंदुत्व, मंदिर और भगवान BJP की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं
प्रिया की रिपोर्ट कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार रविवार तड़के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। डीके भगवान महाकाल और काल भैरव के भक्त हैं। उन्होंने बताया, ‘जब खराब समय चल रहा था, तब भी मैं महाकाल के दर्शन के लिए तीन बार उज्जैन आ चुका हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व, मंदिर और भगवान भारतीय जनता पार्टी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं हैं।

डीके शिवकुमार दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे शनिवार रात 8 बजे ही उज्जैन आ गए थे। रात में ही महाकाल मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन करने गए। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद तड़के होने वाली महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। महाकाल के नाम का जाप किया। उनके साथ विधायक महेश परमार, जीतू पटवारी, शोभा ओझा और कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी भी मौजूद थे।महाकाल दर्शन और पूजन के बाद डीके शिवकुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा, ‘इस बार कांग्रेस की सरकार का आशीर्वाद हमें कर्नाटक में मिला है। महाकालेश्वर ने हमें कर्नाटक में सरकार के रूप में लोगों की सेवा का अवसर दिया है। मैं यहां चुनाव से पहले भी आया था। भगवान से प्रार्थना करने आया हूं कि मुझे और कर्नाटक सहित भारत को समृद्धि देना। सभी खुशी से रहें। आज से हम कर्नाटक में महिलाओं के लिए बसों का किराया फ्री कर रहे हैं।’

 

खबरे और भी है
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *