मणिपुर CM बोले- दुखी होकर इस्तीफे की बात सोची

मणिपुर CM बोले- दुखी होकर इस्तीफे की बात सोची
लोगों ने PM के पुतले जलाए, मेरे खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल की
पूनम की रिपोर्ट मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि वे लोगों के बर्ताव से दुखी थे। मणिपुर में 2 महीने से जारी हिंसा के बीच बीरेन सिंह ने शुक्रवार 30 जून को इस्तीफा देने की बात सोची। इसके लिए वे राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने वाले थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।
शुक्रवार को जब उनके इस्तीफा देने की खबरें आईं तो सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन करने लगीं। उन्होंने कहा कि बीरेन सिंह इस्तीफा ना दें, बल्कि हिंसा फैलाने वालों पर सख्त एक्शन लें। मुख्यमंत्री ने शाम 4 बजकर 1 मिनट पर ट्विटर पर लिखा- इस मोड़ पर तो मैं इस्तीफा नहीं देने वाला हूं।शनिवार को दिए एक इंटरव्यू में बीरेन सिंह ने कहा- लोगों ने प्रधानमंत्री के पुतले जलाने शुरू कर दिए। भाजपा दफ्तरों पर हमला शुरू कर दिया। पीएम के पुतले क्यों जलाए, उन्होंने क्या किया था? मेरे पुतले जलाते तो कोई बात नहीं थी। इससे मैं दुखी हो गया।कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को सरकारी हेलिकॉप्टर से मणिपुर के चूराचांदपुर पहुंचे। यहां रिलीफ कैंप में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उन्हें मोइरांग जाना था, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। उन्होंने राहत शिविरों में शिशु आहार, दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी पर चिंता जताई।

खबरे और भी है
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *