लालबागचा राजा के दर पर शाहरुख खान:SRK को देखते ही उमड़ी भीड़

लालबागचा राजा के दर पर शाहरुख खान:SRK को देखते ही उमड़ी भीड़
बेटे अबराम ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया
पूनम की रिपोर्ट मुंबई में इन दिनों गणपति महोत्सव की धूम है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कई जगहों पर जाकर गणेश जी के दर्शन किए। आज यानी गुरुवार को शाहरुख खान लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बप्पा के नजदीक जाकर नारियल वगैरह चढ़ाया।शाहरुख के आस-पास काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। शाहरुख जब पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। SRK के साथ उनके बेटे अबराम भी पहुंचे थे। अबराम लाल कुर्ते में नजर आए। शाहरुख की तरह अबराम ने भी बप्पा के दर्शन किए।लाल बाग में हर साल एक विशाल गणेश जी की प्रतिमा स्ठापित की जाती है। उनके दर्शन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 1934 में पहली बार यहां गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां प्रतिमा रखने की शुरुआत एक खास वजह से की जाती है। कहा जाता है कि एक जमाने में मुंबई के लाल बाग के व्यापारियों का कारोबार घाटे में चलता था।
व्यापारी चाहते थे कि लाल बाग में एक खुली जगह पर भी बाजार लगे। कहते हैं कि इसी इच्छा के साथ कुछ व्यापारियों ने लाल बाग के राजा के पंडाल की स्थापना की थी। लाल बाग के राजा (गणेश जी) की मूर्ति स्थापित हो जाने के बाद व्यापारियों की मनोकामना पूरी होने लगी।इसके बाद से ही यहां लाल बाग के राजा की स्थापना हर साल होने लगी। हर बदलते साल के साथ ये उत्सव और भव्य होता गया।

खबरे और भी है
माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने रांची के 100वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *