जदयू के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा

जदयू के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा
केसी त्यागी बोले-बिहार को विशेष दर्जा, आर्थिक पैकेज के लिए लड़ाई जारी रहेगी; नीतीश NDA के साथ
प्रिया की रिपोर्ट जदयू ने वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी की कमान पूर्ववत नीतीश कुमार के हाथ में ही रहेगी। दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को संजय को बड़ी जिम्मेवारी देने का प्रस्ताव स्वयं नीतीश कुमार ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव के बाद जदयू में संजय को मिले नए दायित्व को भाजपा एवं जदयू के प्रगाढ़ होते संबंधों के नजरिए से देखा जा रहा है। यूं तो नीतीश कुमार ने पिछले कुछ महीनों में कई बार यह खुलकर कहा है कि राजग एकजुट और स्थिर है। संजय झा का ओहदा बढ़ाकर जदयू ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के साथ उसके संबंधों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव भी वह भाजपा के साथ ही लड़ेगा।

संजय झा का भाजपा के कई नेताओं से मधुर संबंध
संजय झा का भाजपा के कई नेताओं के साथ मधुर संबंध है। इसके पहले अरुण जेटली के साथ भी उनके करीबी संबंध रहे हैं। जेटली से नीतीश की दोस्ती के पीछे भी संजय झा की बड़ी भूमिका मानी जाती है। बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में इसी वर्ष चुनाव है। भाजपा के साथ संजय झा के अच्छे संबंधों का फायदा जदयू को वहां भी मिल सकता है।

खबरे और भी है
टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ TOIFA अवार्ड्स को फिर से लॉन्च किया




 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *