मणिपुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला,

मणिपुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला,
CRPF जवान शहीद:जिरीबाम में कुकी उग्रवादियों ने फायरिंग की, जवान के सिर में गोली लगी
उत्सवी की रिपोर्ट मणिपुर के जिरीबाम में CRPF और पुलिस टीम के काफिले पर कुकी उग्रवादियों ने रविवार (14 जुलाई) को हमला कर दिया। इसमें CRPF का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मोंगबुंग में कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी इलाके से गोलीबारी की। गोली CRPF जवान अजय कुमार झा के सिर पर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोंगबुंग में गोलीबारी शनिवार देर रात से ही शुरू हो गई थी। रविवार सुबह CRPF और पुलिस ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें उग्रवादियों को कितना नुकसान पहुंचा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

मणिपुर के दो जिलों से हथियार बरामद

मणिपुर पुलिस ने इम्फाल ईस्ट और इम्फाल वेस्ट जिलों से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। इसमें इम्फाल ईस्ट में एक AK-56 राइफल, एक SLR, एक .38 पिस्टल, दो ग्रेनेड और 25 राउंड की गोलियां बरामद की हैं। सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया था।

वहीं, इम्फाल वेस्ट से सिक्योरिटी फोर्सेस को एक एक्सकैलिबर राइफल, 7.62 mm राइफल (घातक), एक MA-3, एक MK-II और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इम्फाल वेस्ट से ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने एक गाड़ी चुराई थी। इन लोगों के पास से .45 पिस्टल और एक 9mm पिस्टल बरामद हुई है।

खबरे और भी है
इटली में दिव्यांका की कार से 10 लाख की चोरी




 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *