दिल्ली में AAP का शीशमहल Vs भाजपा का राजमहल
दिल्ली में AAP का शीशमहल Vs भाजपा का राजमहल
AAP नेताओं की पुलिस से झड़प; भाजपा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया
प्रिया की रिपोर्ट विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली CM आवास को ‘शीश महल’ कहने पर भाजपा और AAP आमने-सामने आ गई। इसे लेकर बुधवार को दोनों पार्टियों ने प्रदर्शन किया।
AAP के सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मीडिया को लेकर CM हाउस पहुंचे। कहा, ‘वो (भाजपा) कहते थे मुख्यमंत्री आवास में सोने का टॉयलेट है, स्विमिंग पूल है, मिनी बार है। तो हम आप लोगों को लेकर आए हैं।’
पुलिस ने दोनों नेताओं को CM हाउस के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद दोनों सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए प्रधानमंत्री आवास की ओर निकले। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते से ही वापस भेज दिया। संजय सिंह ने PM आवास को 2700 करोड़ का राजमहल बताया है।
इसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा दिल्ली की CM आतिशी के बंगले पर पहुंचे। उन्होंने कहा- आतिशी को मथुरा रोड का बंगला आवंटित किया गया है। वो रहती कालकाजी में हैं। उनके पास दो-दो बंगले हैं। ‘बंगले वाली देवी’ को और कितने बंगले चाहिए।
भाजपा के बाद कांग्रेस भी शीशमहल विवाद में कूद पड़ी। कांग्रेस नेता गुरुदीप सिंह सप्पल ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने 55 साल तक शासन किया है और गांधी परिवार के 3 सदस्य प्रधानमंत्री रहे हैं। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना आनंद भवन दान कर दिया। मनमोहन सिंह PM बने तो उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की गाड़ी नहीं बदली। 10 साल उसी से चले।दिल्ली भाजपा ने बुधवार को X पर एक नया पोस्टर जारी कर केजरीवाल को टॉयलेट चोर बताया। कहा कि केजरीवाल अपने शौक की पोल खुलने की डर से पहले लाखों की टॉयलेट सीट चुरा ले गए और अब जब दिल्ली की जनता के सामने उनकी पोल खुल गई तो 2 लोगों को भेज दिया नौटंकी करने के लिए? संजय सिंह और सौरव भारद्वाज, टॉयलेट सीट के बारे में केजरीवाल से पूछिए कहां छिपा रखा है?बुधवार सुबह AAP नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह मीडिया को लेकर CM हाउस पहुंचे। भारद्वाज ने कहा कि BJP रोज CM आवास के नए-नए वीडियो और फोटो भेजती थी। आज हम सभी मीडिया वालों को लेकर यहां आए हैं। अब बीजेपी भाग रही है। यहां तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगा दी है। पानी फेंकने के लिए वाटर कैनन लगाए हैं और एडिशनल DCP को तैनात कर दिया है। इसे बॉर्डर बना दिया है ताकि मीडिया अंदर न जा सके।
ये क्यों हमें अंदर नहीं जाने देना चाहते। भाजपा आरोप लगाती थी कि मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल है, वो कहां है मीडिया भी देखे। मिनी बार कहां है, वो हमें तो आज तक नहीं दिखा। शायद कहीं छिपा हुआ हो। सोने के टॉयलेट कहां लगे हैं, क्योंकि हमने भी इस घर के टॉयलेट इस्तेमाल किए हैं पर वो सोने के तो नहीं थे। इसलिए आज जनता को सीएम और पीएम आवास दोनों देखने दीजिए।
खबरे और भी है
श्रीजगन्नाथ की 60 हजार एकड़ जमीन, इसपर अवैध कब्जे