RSS की तारीफ करने पर संजय दत्त पर भड़के कांग्रेस नेता
RSS की तारीफ करने पर संजय दत्त पर भड़के कांग्रेस नेता
आरएसएस की तारीफ करना कांग्रेस को रास नहीं आई
अंकिता की रिपोर्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन संजय दत्त ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था,जिसमें उन्होंने कहा था कि संघ हमेशा देश के साथ संकट और मुश्किल समय में खड़ा रहा है। आरएसएस की तारीफ करना कांग्रेस को रास नहीं आई। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने संजय दत्त पर बेहद कड़ा प्रहार करते हुए कह दिया कि “नायक नहीं, खलनायक है तू। अपने पिता का नालायक है तू।”बता दें कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस के दिग्गज नेता हुआ करते थे। वह सांसद भी रह चुके हैं। जबकि उनकी बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। सुनील दत्त और प्रिया दत्त की विचारधारा के विपरित जाकर संजय दत्त ने RSS की प्रशंसा कर दी। जिसके बाद कांग्रेस संजय दत्त पर हमलावर हो गयी। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने संजय दत्त पर हमला बोला लेकिन संजय दत्त की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बता दें कि 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में गैरकानूनी हथियार रखने के आरोप में TADA कानून के तहत संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया था। बाद में वे TADA के आरोपों से बरी हो गये लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाए गए थे, जिसके बाद संजय दत्त को जेल जाना पड़ा था। संजय दत्त ने वीडियो में कहा, “इस विजयादशमी पर हम आरएसएस के 100 साल के गौरवशाली सफर का उत्सव मना रहे हैं. हर मुश्किल घड़ी में संघ ने देश और समाज के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है. चाहे प्राकृतिक आपदा हो या सामाजिक चुनौती, आरएसएस के स्वयंसेवकों ने हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा की है. यह संगठन सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर आरएसएस को हार्दिक बधाई देता हूं और सभी से अपील करता हूं कि हम मिलकर राष्ट्र निर्माण के इस मिशन को और मजबूती दें. जय हिंद, जय भारत.”
खबरे और भी है
प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बोल, मंदिर के बाहर कोई विधर्मी प्रसाद बेचते दिखे तो पीटो

