जम्मू-कश्मीर में फुटब्रिज गिरा
जम्मू-कश्मीर में फुटब्रिज गिरा
25 लोगों की हालत गंभीर, बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा हुआ
प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को बैसाखी उत्सव के दौरान एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में 62 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 25 की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
और पढ़े : जावेद अख्तर बयान पर रिएक्ट करने से बचे अकरम
वहीं, 5 घायलों की हालत बिगड़ने के बाद जम्मू रेफर किया गया। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है। हादसे के बाद आधे घंटे में ही ब्रिज के नीचे दबे सभी लोगों को निकाल लिया गया था। उधमपुर की DM ने यह जानकारी दी है।