स्वर्ण मंदिर में लड़की को घुसने से रोका
स्वर्ण मंदिर में लड़की को घुसने से रोका
चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर गई थी, रोकने वाला बोला- ये पंजाब है, इंडिया नहीं
प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : अमृतसर में एक लड़की को स्वर्ण मंदिर में जाने से रोक दिया गया। लड़की चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर गई थी। जब वह स्वर्ण मंदिर पहुंची तो पगड़ी पहने एक व्यक्ति ने उसे रोक दिया और माथा नहीं टेकने दिया। उसने लड़की से कहा- ये पंजाब है, इंडिया नहीं।
पूरी न्यूज़ देखने के लिए इस पर क्लिक करे : https://youtu.be/gQ59C_BioKg
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना कब की है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लड़की हरियाणा की है और उसे रोकने वाला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कर्मचारी बताया जा रहा है।