दिग्विजय बोले- हे महाकाल ! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों…

दिग्विजय बोले- हे महाकाल ! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों…

दिग्विजय सिंह बोले- हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो उन्होंने यह भी कहा कि जब कमलनाथ सरकार को गिराया गया उस समय राजा महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: यूं तो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की सियासी अदावत बेहद पुरानी है। लेकिन ये सियासी अदावत सूर्खियों में एक बार फिर तब आ गई जब दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर हमला बोल दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि जब कमलनाथ सरकार को गिराया गया उस समय राजा महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद से सियासी गलियारे में हंगामा मच गया और सोशल मीडिया में ये बयान चर्चाओं में आ गया। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद मोर्चा संभाला और दिग्विजय सिंह के इस बयान पर करारा पलटवार किया।

और पढ़े: उर्वशी रौतेला ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

सिंधिया ने दिग्गी को बताया बंटाधार

दिग्विजय सिंह के हमले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी करारा पलटवार किया। सिंधिया ने कहा कि हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश- विरोधी और मध्यप्रदेश के बंटाधार भारत में पैदा ना हों। अब सिंधिया और दिग्विजय सिंह की आपसी सियासी तकरार की खूब चर्चा हो रही है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे:  https://youtu.be/FDY4y-WQfXE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *