किरण खेर का 71वां बर्थडे

किरण खेर का 71वां बर्थडे
अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीरें, बोले- 50 साल गुजर गए, आप तब भी स्टार थीं, आज भी स्टार हैं
पूनम की रिपोर्ट आज किरण खेर अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर किरण खेर की कुछ अनदेखी पिक्चर्स शेयर की हैं और उन्हें बर्थडे विश किया है। किरण खेर और अनुपम खेर की शादी को 38 साल हो चुके हैं।फोटो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे किरण! मैं दुआ करता हूं कि आपकी जिंदगी लंबी, स्वस्थ और खुशियों से भरी हो। मैं आपको करीब 50 सालों से जानता हूं। मैंने आपको पहली बार 1974 में चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में देखेंगे।

आप पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टार स्टूडेंट हुआ करती थीं। पढ़ाई में कोई आपका मुकाबला नहीं कर सकता था, आप नेशनल बैडमिंटन प्लेयर थीं और थिएटर में एक्टिंग भी करती थीं। 50 साल गुजर गए..आप अब भी वैसी ही हैं, जैसी तब थीं, या शायद उससे कहीं बेहतर।

अनुपम खेर ने आगे लिखा- आपके जिंदगी की चुनौतियों का भिड़कर सामना किया और हर बार जीत हासिल की है। मैं आशा करता हूं कि आप आगे भी ऐसे ही लोगों का प्यार, भरोसा और उनका दिल जीतें। आपके लिए ढेर सारा प्यार!अनुपम खेर और किरण खेर पहली बार चंडीगढ़ में मिले थे। उस समय किरण शादीशुदा थीं। उनके पहले पति गौतम बेरी हैं। दरअसल, किरण और गौतम की शादी में परेशानियां थीं। वहीं, अनुपम खेर को भी प्यार में धोखा मिला था।

किरण खेर से पहली मुलाकात का किस्सा बताते हुए अनुपम खेर ने ANI से कहा था- वो तब भी स्टार थीं। थिएटर की स्टार, फिल्मों में काम करती थीं, एमए में फर्स्ट क्लास फर्स्ट। मैं उनसे पहली बार चंडीगढ़ में मिला था। मैं गांव का सीधा-साधा लड़का था।

अनुपम खेर के मुताबिक उस समय दोनों के बीच कोई कनेक्शन था नहीं था। वो शादीशुदा थी और उनका एक बेटा भी था- सिकंदर खेर। मैं और किरण थिएटर में साथ थे। जल्द ही हम बेस्ट फ्रेंड्स बन गए। उनकी शादी में परेशानियां चल रही थीं और मुझे प्यार में धोखा मिला था। हमारे बीच चीजें बदलने लगीं लेकिन तब भी हम सिर्फ अच्छे दोस्त ही थे। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती गहरी होती गई।

 

खबरे और भी है
मनी लॉन्ड्रिंग केस में तमिलनाडु के बिजली मंत्री गिरफ्तार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *