च्रंदयान-3 का मजाक उड़ाने पर प्रकाश राज के खिलाफ FIR

च्रंदयान-3 का मजाक उड़ाने पर प्रकाश राज के खिलाफ FIR:
कर्नाटक में हिंदू संगठन ने दर्ज कराई शिकायत, एक्टर बोले- नफरत को नफरत ही दिखेगी
प्रिया की रिपोर्ट एक्टर प्रकाश राज ने हाल ही में चंद्रयान 3 मिशन का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। अब इस मामले में उनके ऊपर कर्नाटक के बगलकोट जिले के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हो गई है।

प्रकाश के खिलाफ यह FIR हिंदू संगठन के लीडर्स ने दर्ज करवाई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश के खिलाफ उचित एक्शन की मांग की है।वेटरन एक्टर ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक फोटो शेयर किया था। इस कैरीकैचर में एक आदमी लुंगी और शर्ट पहने चाय डाल रहा था। इसे शेयर करते हुए प्रकाश ने लिखा था, ‘चंद्रयान से पहला फोटो सामने आया है.. #VikramLander #justasking.’इस पोस्ट को शेयर करने के बाद जब यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल किया तो प्रकाश ने खुद को दो ट्वीट के जरिए डिफेंड किया था।

खबरे और भी है
माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रतिभावान 21 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किया




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *