झारखंड में सोरेन के विधायक लोबिन छोड़ सकते हैं पार्टी

झारखंड में सोरेन के विधायक लोबिन छोड़ सकते हैं पार्टी
हैदराबाद में महागठबंधन के 37 MLA, 5 फरवरी को चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट
प्रिया की रिपोर्ट झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन की शपथ के साथ ही उनकी पार्टी जेएमएम मे बगावत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन को सीएम बनाने के फैसले से जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम खासा नाराज हैं। तो वहीं विधायक चमरा लिंडा ने भी पार्टी आलाकमान से नाराजगी जाहिर की है। वहीं महागठबंधन के विधायकों को किसी भी संभावित टूट से बचाने के लिए झारखंड में अब रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। विधायकों को हैदराबाद ले जाया गया है, जहां उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एक रिसॉर्ट में रखा गया है। बताया गया है कि अब इन विधायकों को 5 फरवरी को वापस रांची लाया जाएगा। उसी दिन चंपई सरकार को फ्लोर पर बहुमत साबित करना है। इसके लिए 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया गया है।दरअसल, झारखंड जमीन घोटाले में ईडी की जांच के बाद सियासी उबाल है। हेमंत सोरेन सीएम पद से इस्तीफा देकर ईडी की कस्टडी में पूछताछ का सामना कर रहे हैं। तो शुक्रवार को जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली। चंपई सोरेन के साथ उनके दो मंत्रियों आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली है। आलमगीर आलम कांग्रेस के विधायक हैं जबकि सत्यानंद भोक्ता आरजेडी विधायक हैं। गवर्नर ने चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का वक्त दिया है।शपथ ग्रहण के बाद चंपई सोरेन ने कैबिनेट की पहली मीटिंग भी की। जिसमें फैसला हुआ कि 5-6 फरवरी को असेंबली का दो दिन का स्पेशल सेशन बुलाया जाएगा। इसमें पहले ही दिन यानि 5 फरवरी को ही फ्लोर टेस्ट होगा। चंपई सोरेन ने कहा कि पिछले दिनों में जिस तरह की सियासी साजिश हुई। महागठबंधन ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। अब उनकी सरकार हेमंत सोरेन के कामों को आगे बढ़ाएगी। शिबू सोरेन परिवार के खास माने जाने वाले चंपई सोरेन हेमंत सरकार के कामों को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन अभी उनकी असली परीक्षी बाकी है।

खबरे और भी है
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एवं नेशनल सिक्योरिटीज डिपाजिटरी लिमिटेड के तत्वाधान में संयुक्त रूप से निवेशक जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *