कोलकाता रेप-मर्डर, डॉक्टरों का हड़ताल खत्म करने से इनकार
कोलकाता रेप-मर्डर, डॉक्टरों का हड़ताल खत्म करने से इनकार
चीफ सेक्रेटरी के साथ ढाई घंटे चली बैठक; ताला पुलिस स्टेशन इंचार्ज सस्पेंड
पूनम की रिपोर्ट कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी मनोज पंत के साथ बुधवार को ढाई घंटे बैठक की। दरअसल डॉक्टरों का कहना है कि उनका सारी मांगें पूरी नहीं हुई हैं, लिहाजा उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
डॉक्टर राज्य के हेल्थ सेक्रेटरी एनएस निगम को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। साथ ही अस्पतालों में थ्रेट कल्चर खत्म करने की मांग कर रहे हैं। इन मांगों पर चर्चा करने को लेकर डॉक्टरों ने मनोज पंत को ईमेल भेजकर एक और मीटिंग की मांग की थी।
इस पर पंत ने 30 डॉक्टरों को शाम 6:30 बजे मिलने के लिए बुलाया था। बैठक 7:30 बजे शुरू हुई और 10 बजे तक चली। बैठक में क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है। डॉक्टर आज भी अपने साथ स्टेनोग्राफर को ले गए थे, ताकि बैठक की डिटेल रिकॉर्ड की जा सके।
इससे पहले 16 सितंबर को जूनियर डॉक्टर और ममता के बीच मीटिंग हुई थी। इसमें ममता ने डॉक्टरों की 5 में से 3 मांगें मान ली थीं। उन्होंने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को पद से हटाया था। उनकी जगह मनोज वर्मा को कमिश्नर बनाया गया।
उधर, 9 अगस्त को हुए ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस में पश्चिम बंगाल सरकार ने ताला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अभिजित मंडल को सस्पेंड कर दिया है। अभिजित को CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
खबरे और भी है
एक देश, एक चुनाव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी