PM मोदी से मिले श्रीलंका के राष्ट्रपति
PM मोदी से मिले श्रीलंका के राष्ट्रपति
श्रीलंका के राष्ट्रपति बोले- मुसीबत में भारत ने मदद की:अपनी जमीन का भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने दूंगा, समर्थन करता रहूंगा
पूनम की रिपोर्ट श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। दिसानायके ने पीएम मोदी को यकीन दिलाया है कि वे अपने देश की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार भारत दौरे पर आए दिसानायके ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका, भारत की मदद से आगे बढ़ेगा और पड़ोसी देश को वे अपना समर्थन देते रहेंगे।वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए आपने भारत को चुना है। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा का सृजन हो रहा है। हमने अपनी साझेदारी के लिए एक फ्यूचरिस्टिक विजन अपनाया है।
श्रीलंका में भी भारत की तरह आधार कार्ड
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बाद कहा कि भारत, श्रीलंका के यूनिक आइडेंटिफिकेशन प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए राजी हुआ है। यह प्रोजेक्ट भारत के आधार कार्ड की तरह विकसित होगा। इसके अलावा भारत, उत्तरी श्रीलंका में एक एयरपोर्ट के विकास के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। विदेश सचिव ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि ऐसे मुद्दे को मानवीय तरीके से हैंडल किया जाए। इसके लिए बल का प्रयोग न हो।
इससे पहले दिसानायके ने कहा था कि मछुआरों के मुद्दों का स्थायी हल ढूंढ़ने की जरूरत है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देशों में पर्यटन बढ़ाने के लिए रामायण सर्किट और बौद्ध सर्किट पर भी चर्चा की।
इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना, श्रीलंका के भीतर रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने, दोनों देशों के बीच नौका और उड़ान सेवाओं, यूनिक आइडेंटिफिकेशन प्रोजेक्ट, शिक्षा, रक्षा समझौतों और हाइड्रोग्राफी पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
दिसानायके का भारत में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
अपने पहले विदेश दौरे पर आए दिसानायके का स्वागत राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। दिसानायके 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।
खबरे और भी है
बॉक्स ऑफिस रुल कर रही अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2,