कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत,दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत,दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती
गैस्ट्रोइंटेरोलाजी सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. एस नंदी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
प्रिया की रिपोर्ट नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण रविवार रात गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें पेट से संबंधित परेशानी है। गैस्ट्रोइंटेरोलाजी सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. एस नंदी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह रात 9:10 बजे अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। अभी उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है।
शिमला में बिगड़ी थी सोनिया की तबीयत
बता दें, इससे पहले सात जून को भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब वह शिमला में थीं। तब उन्हें शिमला में ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में जब वह दिल्ली पहुंची तो उन्हें नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था।
हाल ही में भी हुई थी मेडिकल जांच
इससे पहले 7 जून को सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश के शिमला में मेडिकल चेकअप के लिए गई थीं. वहां उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद एक अस्पताल में ले जाया गया था. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया था कि यह एक नियमित जांच थी और जांच के बाद सोनिया गांधी अपने निवास लौट आई थीं.
पहले भी रही हैं स्वास्थ्य समस्याएं
साल 2023 में सोनिया गांधी को सांस से संबंधित संक्रमण के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम ने उनका इलाज किया था. उन्हें वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था
खबरे और भी है
भाजपा सांसद ढुलू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच प्रभातम मॉल में झड़प, लाठीचार्ज, मॉल बंद