पुणे के चित्रकार के चित्र के आधार पर बनेगी मूर्ति
पुणे के चित्रकार के चित्र के आधार पर बनेगी मूर्ति
राम मंदिर में दर्शन देंगे 5 साल के श्रीराम
प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए भगवान श्रीराम की मूर्ति श्याम शिला (ब्लैक स्टोन) को तराशकर बनाई जाएगी। मूर्ति मैसूरु (कर्नाटक) के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज बनाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य ने बुधवार को बताया कि ट्रस्ट की दो दिनी बैठक में मूर्ति के स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया।
प्रपन्नाचार्य ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति की संरचना इस तरह होगी जैसे पांच साल के बालक के चेहरे और शरीर की होती है। खड़ी मुद्रा में भगवान के बाएं कंधे पर धनुष होगा। मूर्ति की ऊंचाई करीब 5 फुट होगी प्रपन्नाचार्य ने बताया कि कर्नाटक के करकर और हेगे देवेन कोटे गांवों से अयोध्या लाई गई शिलाओं से मूर्ति को तराशा जाएगा। मूर्तिकार अरुण तय करेंगे कि किस शिला से मूर्ति बनाई जाए।