प्रकाश सिंह बादल का निधन, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

प्रकाश सिंह बादल का निधन, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार रात 8 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल निधन पर पूरे देश में 26 और 27 अप्रैल को 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

और पढ़े: टेस्ट के लिए डिस्पोजल में यूरिन लेकर पहुंचीं दुल्हनें

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) समेत सभी राजनीतिक हस्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।गौरतलब है कि 1952 में गांव से चुने जाने पर प्रकाश सिंह बादल सबसे कम उम्र के सरपंच थे। वह 1970 में पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री और फिर 2012 में सबसे उम्रदराज सीएम भी बने। उन्होंने 1970-71, 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-17 तक पांच बार सीएम बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह लोकसभा सांसद भी थे और थोड़े समय के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में भी कार्य किया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *