कर्नाटक को संप्रभु कहने पर सोनिया की शिकायत

कर्नाटक को संप्रभु कहने पर सोनिया की शिकायत

कर्नाटक को संप्रभु कहने पर सोनिया की शिकायत भाजपा इलेक्शन कमीशन से बोली- कांग्रेस की नजर में कर्नाटक देश से अलग, आयोग ने सफाई मांगी।

प्रिया की रिपोर्ट,इंदौर: भाजपा ने सोमवार को सोनिया गांधी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, सोनिया गांधी ने 6 मई को कर्नाटक के हुबली में एक रैली की थी। सोनिया की यह कर्नाटक में पहली और आखिरी रैली थी। रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- 6.5 करोड़ कर्नाटक वासियों को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्ट्रॉन्ग मैसेज। कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी।

और पढ़े: स्वर्ण मंदिर के पास 2 दिन में दूसरा धमाका

इसी बयान पर भाजपा का एक शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह और पार्टी नेता अनिल बलूनी के नेतृत्व में सोमवार को चुनाव आयोग से मिला और सोनिया गांधी पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेता तरुण चुग ने बताया- संप्रभु एक राष्ट्र होता है, राज्य नहीं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात बोलकर देश के संविधान का अपमान किया है। हमने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। सोनिया गांधी को देश सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। अब चुनाव आयोग ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने या सुधारने को कहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *