अमृतपाल के हैंडलर की ब्लड कैंसर से मौत

अमृतपाल के हैंडलर की ब्लड कैंसर से मौत
UK में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान किया था, KLF की लंदन यूनिट का हेड था
प्रिया की रिपोर्ट वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह का हेंडलर और UK में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान करने वाला आतंकी अवतार सिंह खांडा लंदन के अस्पताल में मारा गया। उसे बीते दिन ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उसे ब्लड कैंसर था और यह कैंसर की पहली स्टेज थी। जिसके कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद अब उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

UK में बीते कुछ समय से खालिस्तान की उठ रही आवाज आतंकी अवतार सिंह खांडा की ही देन है। कुछ समय में खांडा काफी अधिक एक्टिव हुआ। खांडा खास तौर पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) की लंदन इकाई का प्रमुख है और KLF के आतंकवादी कुलवंत सिंह खुखराना का बेटा है।आतंकी खांडा ने बीते कुछ समय में खालिस्तान के लिए आवाज उठाने वाले प्रतिबंधित संगठनों को एक करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं, अमृतपाल सिंह को ट्रेंड करने व पंजाब भेजने के लिए खांडा ने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से भी हाथ मिलाया।वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का हेंडलर अवतार सिंह खांडा ही था। जब पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो 37 दिन आतंकी खांडा ही उसे बचाता रहा। खांडा ने इसके लिए अपने स्लीपर सेल्स की मदद लीविदेश में रहकर खालिस्तान मूवमेंट चलाने वाले अवतार सिंह खांडा ने भारतीय हाई कमीशन पर लगे तिरंगे का अपमान किया था। वहीं बीते दिनों NIA की जांच में भी स्पष्ट हुआ था कि यह खांडा ही अमृतपाल सिंह का हैंडलर भी रहा है।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अवतार सिंह खांडा टॉप खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह पम्मा का बेहद करीबी है। दरअसल, पम्मा खालिस्तान टाइगर फोर्स का एक्टिव सदस्य है और NIA की लिस्ट में वह मोस्ट वांटेड आतंकी है।

 

खबरे और भी है
अमिताभ बच्चन ने शेयर की सालों पुरानी तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *