ममता बोलीं- BJP का पतन होता है तो खुशी होगी

ममता बोलीं- BJP का पतन होता है तो खुशी होगी

ममता बोलीं- BJP का पतन होता है तो खुशी होगी कर्नाटक में BJP को वोट न दें, भगवा पार्टी हिंदू धर्म को बदनाम कर रही।

प्रिया की रिपोर्ट,इंदौर: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि अगर BJP का पतन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ शुरू होता है तो उन्हें खुशी होगी। वे मालदा में TMC के आउटरिच प्रोग्राम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। ममता ने कहा कि भगवा पार्टी अपने हितों के लिए हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है।

और पढ़े: मणिपुर में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

ममता ने आगे कहा कि BJP जितनी जल्दी सत्ता से बाहर होगी, देश के लिए उतना ही अच्छा होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP को वोट न दें। अपनी पसंद की किसी भी पार्टी को वोट दें। मुझे खुशी होगी अगर BJP का पतन कर्नाटक से शुरू होता है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *