शिवसेना ने कहा- पवार का इस्तीफा प्लांड था

शिवसेना ने कहा- पवार का इस्तीफा प्लांड था

शिवसेना ने कहा-पवार का इस्तीफा प्लांड था NCP में कइयों का एक पैर भाजपा में, अजित पवार का आखिरी लक्ष्य CM बनना।

प्रिया की रिपोर्ट,इंदौर: उद्धव गुट वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में शरद पवार के इस्तीफे को प्लांड बताया गया है। संपादकीय में लिखा है- पवार ने अपना भाषण पहले से ही तैयार कर रखा था। शिवसेना ने संपादकीय में कहा है- हम इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं कि पवार 1 मई यानी महाराष्ट्र दिवस पर रिटायर्ड होने की योजना बना रहे थे, लेकिन मुंबई में ‘वांचित बहुजन अघाड़ी’ की बैठक की वजह से उन्होंने 2 मई को इसकी घोषणा की।

और पढ़े: ममता बोलीं- BJP का पतन होता है तो खुशी होगी

शिवसेना ने यह भी दावा किया है कि NCP में कइयों के एक पैर भाजपा में हैं। पार्टी को इस तरह से टूटते देखने की बजाय पवार ने सम्मान से रिटायरमेंट ले लिया। अगर ऐसा विचार पवार के मन में आया होगा तो इसमें गलत नहीं है। सामना में कहा गया है कि अजित पवार का अंतिम लक्ष्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *