शाह से मीटिंग के बारे में बाहर बात नहीं करना:बजरंग बोले- बैठक में ये कहा गया था

शाह से मीटिंग के बारे में बाहर बात नहीं करना:बजरंग बोले- बैठक में ये कहा गया था
गृहमंत्री से सेटिंग नहीं, आंदोलन जारी रहेगा
पूनम की रिपोर्ट
गृहमंत्री अमित शाह से रेसलर्स की बैठक पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि अमित शाह से बैठक में हम लोगों को कहा गया कि मीटिंग के बारे में बाहर बात नहीं करनी है। सरकार की तरफ से ये बातें हमें बोली गई थी।

बजरंग ने एनडीटीवी से कहा- हमारी गृहमंत्री के साथ कोई सेटिंग नहीं हुई है। हमारा धरना जारी रहेगा। हमने उनसे पूछा कि बृजभूषण की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इस पर गृहमंत्री ने कहा था कि जांच चल रही है।भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच रेसलर्स विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के रेलवे में नौकरी जॉइन करने से किसान और खाप नेता नाराज हो गए हैं। ये लोग कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने वाले थे।

अब इन्होंने 9 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को टाल दिया है। इन किसान नेताओं ने कुरुक्षेत्र की महापंचायत में अल्टीमेटम दिया था कि 9 जून तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे जंतर-मंतर पर पहलवानों का फिर से प्रदर्शन शुरू कराकर आएंगे। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने रेसलर्स को जंतर-मंतर से हटा दिया था।

विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद सोमवार को रेलवे में नौकरी जॉइन कर ली थी

खबरे और भी है
ओडिशा रेल हादसे के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बदनाम करने की साजिश क्यों?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *