विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास

विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास
कहा- ‘मां कुश्ती मुझसे जीत गई और मैं हार गई; माफ करना’
प्रिया की रिपोर्ट कहते है कि वक्त कब पलट जाए इसका किसी को जरा-सा भी अंदाजा नहीं होता। कभी-कभी जीतने के बावजूद पूरी दुनिया के सामने आप ‘लूजर’ कहलाते हैं।समय का पहिया घूमता जरूर है, लेकिन वो कभी गलत नहीं हो सकता। अगर आपकी मेहनत और लगन सच्ची है तो कामयाबी आपको बिना जीत हासिल किए ही मिल जाती है।पूरा देश इस वक्त कुछ ऐसा ही ट्वीट कर भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाने में लगा हुआ है। विनेश भारत की असली चैंपियन, जिन्होंने अपने करियर में काफी बार ठोकरें खाई। 7 अगस्त को भी उनके साथ ऐसा ही कुछ हुआ, जहां वह 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालिफाई कर दी गई।इससे विनेश फोगाट अंदर ही अंदर टूट गईं और 8 अगस्त की सुबह जहां सभी सो रहे थे, तो वहीं 5 बजकर 17 मिनट पर भारतीय महिला रेसलर विनेश ने अपने एक्स पर संन्यास का एलान कर दिया।
ये फैसला दिल पर पत्थर रखकर ही जरूर विनेश ने लिया होगा, क्योंकि डिसक्वालिफाई होने के बाद इस वक्त विनेश ही समझ सकती है कि वह किस स्थिति से गूजर रहीं है। उनके कुश्ती को अलविदा कहना फैंस के लिए ये काफी शौकिंग खबर हैं।दरअसल, भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट अब रेसलिंग मैट पर नजर नहीं आएगी। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट डालकर संन्यास का एलान किया। तीन ओलंपिक में भारत के लिए हिस्सा ले चुकीं विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान करते हुए लिखा कि मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके और इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।

खबरे और भी है
जम्मू-कश्मीर के सांबा में पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया




 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *