दिल्ली LG आतिशी से बोले केजरीवाल ने आपको कामचलाऊ CM कहा

दिल्ली LG आतिशी से बोले केजरीवाल ने आपको कामचलाऊ CM कहा
मैं आहत हूं; आतिशी का जवाब- गंदी राजनीति न करें
प्रिया की रिपोर्ट दिल्ली के उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखकर नए साल की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार मुख्यमंत्री को काम करते देखा। आपसे पहले CM (अरविंद केजरीवाल) के पास एक भी विभाग नहीं था, जबकि आप कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

LG ने लिखा कि कुछ दिन पहले पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने आपको सार्वजनिक रूप से अस्थाई और काम चलाऊ मुख्यमंत्री कहा। यह मुझे बहुत आपत्तिजनक लगा और मैं इससे आहत हूं। यह न केवल आपका बल्कि आपको नियुक्त करने वाली भारत की राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में मेरा भी अपमान है।

LG की चिट्ठी पर CM आतिशी ने कहा- आप गंदी राजनीति करने की जगह दिल्ली की बेहतरी पर ध्यान दीजिए। अरविंद केजरीवाल जी ने साढ़े नौ साल दिल्ली की बेहतरी के लिए काम किया। मैं अरविंद केजरीवाल जी के दिखाए रास्ते पर सरकार चला रहीं हूं।

आतिशी ने कहा- दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को बार-बार जिताया। आपने महिला सम्मान योजना में अड़ंगा डाला, महिला होने के नाते मैं निजी रूप से आहत हूं।
LG ने 22 दिसंबर को दिल्ली के कई इलाकों में गंदगी और बदइंतजामी पर सवाल उठाते हुए वीडियो शेयर किया था।

इस पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने LG को धन्यवाद देते हुए कहा था कि वे हमारी कमियां बताएं, हम सारी कमियां दूर करेंगे।

अगले दिन केजरीवाल ने X पोस्ट में इलाकों में साफ-सफाई का काम शुरू होने की जानकारी दी। इस पर कटाक्ष करते हुए LG ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी।

LG ने लिखा था कि मुझे खुशी होती, अगर उन स्कूलों की तरफ भी ध्यान दिया जाता जहां एक कमरे में दो क्लास के बच्चों को बैठकर पढ़ना पड़ता है। मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था भी ठीक की जाती।

पिछले ढाई सालों में मैंने कई बार दिल्लीवासियों की समस्याओं के बारे में आपको बताया, लेकिन उन पर आज-तक कोई काम नहीं हुआ।

यमुना में बढ़ते प्रदूषण का जिम्मेवार भी मैं आपको ठहराऊंगा, क्योंकि आपने ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर यमुना के सफाई कार्य पर रोक लगवाई थी।

मैं अनुरोध करता हूं कि आप खुद सड़कों पर निकलें और हालात का जायजा लें।

खबरे और भी है
अमिताभ बच्चन को एटीएम कार्ड यूज करना नहीं आता




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *