बीजेपी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, संबित पात्रा बोले- ‘ज्ञानेश कुमार नहीं, गणेश जी कर रहे हैं बीजेपी की मदद’

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन के मार्च से पहले बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाकर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मदद ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष पहले भी सेना, सुप्रीम कोर्ट, एचएएल, ईवीएम और अन्य मुद्दों को लेकर सवाल उठा चुके हैं। अब चुनाव आयोग को निशाना बनाया जा रहा है।

वहीं, इंडिया गठबंधन की ओर से एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च की तैयारी की जा रही है।

#BJP #Congress #RahulGandhi #SambitPatra #ElectionCommission #SIR #IndiaAlliance #Politics #Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *