रोम की सड़कों पर रोमांस करते दिखे निक- प्रियंका
रोम की सड़कों पर रोमांस करते दिखे निक- प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये कपल रोमांटिक होता नजर आ रहा है।
पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन चर्चा में आ जाती हैं। वह इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोम में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। निक जोनस ने एक प्यार वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। इस कपल के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है। इसके साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वीडियो में क्या है। Also Read – प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस से आखिर किस हीरो को लगा था डर? देसी गर्ल ने डंके की चोट पर की दिल की बात
और पढ़े: झारखण्ड प्रदेश बस आनर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष श्री सच्चिदानन्द सिंह जी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पर फैंस ने बरसाया प्यार
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ रोम की सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक-दूसरे को लिप किस किया और इसके बाद दोनों आइसक्रीम खाते हुए नजर आए। निक जोनस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘रोम।’ निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसके साथ ही जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘लवबर्ड्स।’ एक फैन ने लिखा है, ‘आइडल रिलेशनशिप, वेरी स्वीट।’ एक फैन ने लिखा है, ‘रोमांटिक कपल।’ एक फैन ने लिखा है, ‘आप दोनों बहुत प्यारे हो।’