35 साल पहले 9 करोड़ में बनाई थी महाभारत

35 साल पहले 9 करोड़ में बनाई थी महाभारत

35 साल पहले 9 करोड़ में बनाई थी महाभारत जूही को बनाना चाहते थे द्रौपदी, बीआर चोपड़ा के एक केस से अलग हुए थे मधुबाला-दिलीप कुमार।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: आज भारत के दिग्गज फिल्म मेकर बी.आर. चोपड़ा की 109वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को नया दौर, हमराज, वक्त, निकाह जैसी फिल्में दी हैं। बतौर फिल्म जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाले बी.आर. चोपड़ा का पूरा नाम बलदेवराज चोपड़ा था। लाहौर में जन्मे बलदेवराज बंटवारे के बाद भारत आ गए थे। उस समय ये अपनी पहली फिल्म लाहौर में शुरू कर चुके थे, जिसे अधूरा ही छोड़ना पड़ा।

और पढ़े: राहुल गांधी आज लोकसभा सचिवालय को बंगला सौंपेंगे

भारत में इन्होंने नए सिरे से करियर शुरू किया। पहली फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन उसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। बी.आर. चोपड़ा के ही कोर्ट केस के कारण मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता टूटा था, जो उस समय का चर्चित अफेयर था। 1988 में टीवी सीरियल महाभारत बनाने में इन्होंने 9 करोड़ रुपए खर्च किए थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *