कर्नाटक के डिप्टी CM डीके देश के सबसे अमीर विधायक

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके देश के सबसे अमीर विधायक
1,400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति; दूसरे और तीसरे नंबर पर भी कर्नाटक के MLA
पूनम की रिपोर्ट कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 1,400 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दूसरे और तीसरे नंबर के सबसे धनी विधायक भी कर्नाटक के ही हैं।
दूसरे नंबर पर कर्नाटक के ही निर्दलीय विधायक केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं। उनके पास 1,267 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक की ही कांग्रेस विधायक प्रिया कृष्णा हैं, जिनके पास 1,156 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
सबसे कम संपत्ति वाले विधायक पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक निर्मल कुमार धारा हैं, जिनकी कुल घोषित संपत्ति सिर्फ 1,700 रुपए है।
उनके बाद ओडिशा से निर्दलीय विधायक मकरंदा मुदुली हैं, जिनकी संपत्ति 15,000 रुपए है। फिर पंजाब से आम आदमी पार्टी के नरिंदर पाल सिंह सावना हैं, जिनकी संपत्ति 18,370 रुपए है।
यह आंकड़े एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक की रिपोर्ट (ADR) ने जारी किए हैंसबसे अमीर विधायकों में से चार कांग्रेस के हैं और तीन भाजपा के हैं। देश के 20 सबसे अमीर विधायकों में से 12 कर्नाटक से हैं। अरुणाचल प्रदेश के 59 में से 4 विधायक अरबपति हैं।अपनी संपत्ति के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार ने कहा- मैं सबसे अमीर नहीं हूं, लेकिन गरीब भी नहीं हूं। ये ऐसी संपत्तियां हैं जो मैंने लंबी अवधि में हासिल की हैं।कांग्रेस के विधायक रिजवान अरशद ने कहा- डीके शिवकुमार व्यवसायी हैं। और इसमें गलत क्या है? भाजपा विधायकों को भी देखें, खासकर खनन घोटालों के आरोपियों को।
कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अमीर लोगों से प्यार है।सबसे अमीर विधायकों की सूची में 23वें नंबर पर खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी हैं। रेड्‌डी पहले भाजपा का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले साल अपनी पार्टी बनाई थी। उनकी अधिकांश संपत्ति उनकी पत्नी अरुणा लक्ष्मी के नाम पर है।

 

 

खबरे और भी है
मणिपुर…महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *