बीजेपी घुस गई फाटक में… ऐसा कहने वाले सत्तन भोपाल तलब

बीजेपी घुस गई फाटक में… ऐसा कहने वाले सत्तन भोपाल तलब

बीजेपी घुस गई फाटक में ऐसा कहने वाले सत्तन भोपाल तलब इंदौर के BJP नेता को CM शिवराज ने बुलाया कल हो सकती है मुलाकात।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: इंदौर भाजपा के दिग्गज नेता और वरिष्ठ कवि सत्यनारायण सत्तन का गुस्सा फिर फूट पड़ा है। उन्होंने कांग्रेस के साथ भाजपा की भी खिंचाई कर दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि ‘आंध्र और कर्नाटक में BJP घुस गई फाटक में, अब फाटक में घुसी हुई BJP का क्या दृश्य होगा यह देखना है।’ दीपक जोशी और भंवरसिंह शेखावत के बाद अब सत्तन के बगावती और चुनौतीभरे बयान ने पार्टी को चिंता में डाल रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज शिव चौहान डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सत्तन को भोपाल बुलवाया है। शुक्रवार को उनकी मुलाकात हो सकती है।

और पढ़े: शिवसेना ने कहा- पवार का इस्तीफा प्लांड था

सत्तन बुधवार रात को विधायक ट्रॉफी क्रिकेट कॉम्पिटिशन में पहुंचे थे। वहां उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुरानों का विश्राम लेना संसार का नियम है। जो फलेगा वह झड़ेगा और जो जलेगा वो बुझेगा। जो वरिष्ठ है, वो वरिष्ठ है। अगर नौजवान पीढ़ी अपने समर्थ हाथों में कमान संभालती है और सम्मान से आगे ले जाती है तो वंदनीय है। यदि ऐसा नहीं कर पाती तो निंदनीय।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *