रश्मि देसाई ने याद किए संघर्ष के दिन, बचपन की तस्वीरें शेयर कर हुईं भावुक

टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री Rashami Desai ने अपने संघर्ष और सफलता के सफर को याद करते हुए सोशल Media पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। अभिनेत्री ने बचपन की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि जिंदगी उन्हें किस मुकाम तक ले जाएगी, लेकिन उन्होंने हर परिस्थिति में खुद पर विश्वास बनाए रखा।

रश्मि ने अपने पोस्ट में कहा कि जीवन के हर पड़ाव ने उन्हें कुछ नया सिखाया है। उन्होंने अपने संघर्ष, अनुभवों और उपलब्धियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया।

साल 2006 में टीवी शो Raavan से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली रश्मि को असली पहचान टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक Uttaran में तपस्या उर्फ तप्पू के किरदार से मिली। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और वह टीवी इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

इसके बाद रश्मि रियलिटी शो Bigg Boss 13 में भी नजर आईं, जहां उनके व्यक्तित्व और खेल ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हाल के वर्षों में वह टीवी शो Wagle Ki Duniya में दिखाई दी थीं।

अपने पोस्ट में रश्मि ने थिएटर कलाकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अधिक पहचान और सम्मान मिलना चाहिए। उनके अनुसार थिएटर कलाकार कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ कला को जीवंत बनाए रखते हैं, इसलिए उनके योगदान को उचित महत्व दिया जाना चाहिए।

रश्मि की यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। फैंस उनके संघर्ष से सफलता तक के सफर की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *