उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, दिल्ली बैठक से 6 सांसद रहे नदारद

शिवसेना (UBT) में बगावत की अटकलों के बीच पार्टी प्रमुख Uddhav Thackeray को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दिल्ली में बुलाई गई संसदीय दल की अहम बैठक में छह सांसदों के गैरहाजिर रहने से पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दिल्ली में आयोजित बैठक में केवल तीन लोकसभा सांसद ही पहुंचे, जबकि छह सांसद अनुपस्थित रहे। बैठक के लिए मुख्य सचेतक की ओर से व्हिप भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई सांसदों का नहीं पहुंचना पार्टी नेतृत्व के लिए चिंता का विषय बन गया है।

बैठक से गैरहाजिर रहने वाले सांसदों में Sanjay Dina Patil, Sanjay Deshmukh, Nagesh Patil Ashtikar, Omraje Nimbalkar, Bhausaheb Wakchaure और Sanjay Jadhav शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गैरहाजिर सांसदों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी और संगठनात्मक कार्रवाई के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

दूसरी ओर, ठाकरे गुट के नेताओं ने बागी रुख अपनाने वाले सांसदों से पार्टी नहीं छोड़ने की अपील की है। इस पूरे घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और आने वाले दिनों में शिवसेना UBT के भीतर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *